फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-दो में मिशन लाइफ और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन महोत्सव का आयोजन किया गया। एक बच्चा-एक पौधा थीम पर आधारित यह कार्यक्रम एनएचपीसी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भूपेंद्र गुप्ता और प्राचार्या ममता शेखर ने छात्रों की रचनात्मकता को सराहा। इस दाैरान विद्यालय परिसर में 600 पौधे रोपे गए। साथ ही दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर निदेशक संजय कुमार सिंह, सुप्रकाश अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद