फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक : टेडी देकर किया अपने प्यार का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। गिफ्ट गैलरियों में टेडी बियर खरीदने वालों की काफी भीड़ लगी रही। दुकानों पर 50 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के टेडी बियर उपलब्ध है। युवाओं ने अपने बजट अनुसार खरीदारी की। वहीं, दूर-दराज के प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं का इजहार किया। नए जोड़ों ने भी इस दिन को खूब मस्ती के साथ मनाया।
विज्ञापन

बाजार में वेलेंटाइन डे के लिए ब्रांडेड और नॉनब्रांडेड दोनों ही प्रकार के टेडी बियर हैं। छोटे टेडी से लेकर फुल साइज के टेडी हैं। बुधवार को बाजारों में लाल रंग के टेडी को काफी पसंद किया गया। हार्ट बने टेडी, बॉस्केट टेडी भी युवाओं की पहली पसंद रही। टेडीकप, टेडी कुशन, टेडी डायरी की दुुकानों पर काफी मांग रही। बुधवार को लोगों ने बहन, भाई, मम्मी, पापा और बच्चों को टेडी गिफ्ट किए।
बल्लभगढ़ निवासी अनिल सोनी की 25 वर्ष पहले आज के ही दिन बबली से शादी हुई थी। दोनों के बीच वह प्यार आज भी जवां है। बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी बबली को प्यार के एहसास को ताजा करने के लिए टेडी गिफ्ट किया। शादी की सालगिरह को धूमधाम से बच्चों के साथ मनाया।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ निवासी तनुजा ने बताया कि मेरी लव मैरिज हुई है। टेडी डे मेरे लिए बहुत खास है। शादी के बाद यह मेरा पहला टेडी डे है। पति सागर मल्होत्रा ने सुबह उठते ही मुझे टेडी गिफ्ट किया। शादी से पहले भी वेंलेंटाइन डे हम ऐसे ही खुशियों के साथ मनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें