संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मिर्जापुर में वीर बंदा बैरागी धर्मशाला में वैष्णव समाज के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ । कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधान रमेश उर्फ भोलू व सरपंच महिपाल आर्य ने अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत का पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी रक्त वीरों और पलवल, नोएडा से आए हुए नवनिर्मित वैरागी समाज के पदाधिकारियों को भी वैष्णव समाज फरीदाबाद ने सम्मानित किया।