फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक या दो दिन में मिल सकती है वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक या दो दिन में मिल सकती है वैक्सीन
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप देश के करीब 11 शहरों में पहुंच गई। प्रदेश में वैक्शीन भंडारण केंद्र करनाल में बनाया गया। प्रथम चरण में फरीदाबाद और गुरुग्राम को वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। जिले में वैक्सीन का भंड़ारण ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और बीके नागरिक अस्पताल में बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दिनों कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने छह केंद्रों पर ड्राई रन का आयोजन किया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां, तिगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौराली, एफआरयू-1 सेक्टर-3 और एफआरयू-2, सेक्टर-30 व ईएसआइसी मेडिकल कालेज शामिल है। इन छह केंद्रों पर 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सौ स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों समेत कुल 18 हजार का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

देश के कई शहरों में कोरोना वैक्सीन पहुंच गई है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में फरीदाबाद में भी पहुंच जाएगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। छह केंद्रों पर छह सौ स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। - यशपाल यादव, उपायुक्त, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें