फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए फरीदाबाद सहित देशभर में जल्द कोरोना टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ओर से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित छह स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को ही शामिल किया गया। एनआईटी तीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपायुक्त यशपाल यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी रणदीप ने जायजा लिया। सुबह-11 बजे टीकाकरण का पूर्वाभ्यास की शुरुआत की गई। ईएसआईसी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में कोविड-19 वैक्सीन का केंद्र बनाया गया। टीकाकरण का पूर्वाभ्यास में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी को कक्ष में प्रवेश से पहले हाथों को धोने के लिए बोला गया।
ऐसे हुआ पूर्वाभ्यास
पहले चरण में केंद्र में प्रवेश करने के बाद टीकाकरण अधिकारी (पुलिस कर्मी) ने स्वास्थ्य कर्मी की थर्मल से जांच की। हाथों को सैनिटाइज करवाया। दूसरे चरण में स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मी के आधार कार्ड और पहचान पत्र के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर पहले किए गए पंजीकरण से मिलान किया। इसके बाद उसका रक्तचाप, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर, वजन, शरीर का ताप की जांच की गई। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को वैक्सीन कक्ष में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास की अनुमति प्रदान की गई। तीसरे चरण में टीकाकरण के लिए भेजा गया। यहां स्वास्थ्य कर्मी को कोविड-19 का टीका लगा। चौथे चरण में आधे घंटे के लिए उसे पर्यवेक्षण कक्ष में रोका गया। इस दौरान डॉक्टर उस पर नजर बनाए रखे। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर एडर्वस इवेंट्स फॉलोइंग इम्युनाइजेशन (एईएफआई) कक्ष बनाया गया। पांचवें चरण में मरीज को परेशानी होने पर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। समस्या बढ़ने पर तुरंत एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी रखी गई।
विज्ञापन

छह स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां, तिगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौराली, एफआरयू-1 सेक्टर-3 और एफआरयू-2, सेक्टर-30 व ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया।
150 स्वास्थ्यकर्मी शामिल
150 स्वास्थ्यकर्मियों पर डमी वैक्सीन के साथ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में 25-25 पूर्वाभ्यास में शामिल हुए। प्रत्येक केंद्र पर पांच लोग टीकाकरण ड्यूटी में तैनात रहे। इनमें एएनएम, आशा, चिकित्सक, वैक्सीनेटर के अलावा राजस्व विभाग का एक कर्मचारी शामिल था।
टीकाकरण का पूर्वाभ्यास पूरी तरह सफल रहा। पहले दिन उच्च अधिकारियों ने टीकाकरण के लिए दिए गए प्रशिक्षण की बारीकियों को परखा गया। यह पांच चरणों से होकर गुजरेगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगाने के बाद आधे घंटे अपने पर्यवेक्षण में रखा जाएगा। टीका लगाने के बाद कोई समस्या होने पर उचित इलाज का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. हेमा चुघ, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआईसी ड्राई रन केंद्र
कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने पर पहले यह पूर्वाभ्यास था कि किस तरह की तैयारियां की गई। जिला उपायुक्त यशपाल यादव के साथ उन्हें सभी केंद्रों का जायजा लिया। पहले दिन टीकाकरण का पूर्वाभ्यास पूरी तरह सफल रहा।
-डॉ. रणदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें