संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निश्चय स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को उत्तराखंड वाॅरियर्स ने जसोला सुपर किंग्स को दो विकेट से हराया। टॉस जीतकर उतरी जसोला सुपर किंग की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जसोला सुपर किंग के दानिश अहमद ने 76 और मोहम्मद दिलशाद ने 62 रन बनाए। उत्तराखंड वाॅरियर्स की ओर से मनदीप सिंह ने 4 ओवर में चार और रजनीश वर्मा ने तीन विकेट चटकाए। वहीं उत्तराखंड वाॅरियर्स ने 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। मनदीप सिंह ने 20 गेंदों में 49 रन बनाए। जसोला सुपर किंग के संतोश शर्मा ने 4 ओवर में चार विकेट लिए। मनदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।