फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उत्तराखंड टाइगर्स ने जसोला सुपर किंग को 15 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले संजय मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को उत्तराखंड टाइगर्स ने जसोला सुपर किंग को 15 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में उत्तराखंड टाइगर्स की टीम ने 19.5 ओवर में 205 रन का स्कोर खड़ा किया। मितांशु ने 71और संजय ने 46 रन बनाए।सुपर किंग की ओर से सोनू, मोहम्मद दिलशाद और आदिल अहमद ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग की टीम 19.1 ओवर में 190 रन पर ढेर हो गई। हर्षित कुमार ने 68, रोहित ने 39 और प्रिंस ने 37 रन का योगदान दिया।उत्तराखंड टाइगर्स के लिए संजय ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके। हर्ष बिष्ट को दो विकेट मिले। संजय को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें