फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन लंबी कूद, ऊंची कूद, 100, 800, मीटर दौड़ व शॉटपुट के मुकाबले संपन्न कराए गए। उर्वशी भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन किया।
ऊंची कूद प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा उर्वशी भारद्वाज प्रथम, बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीषा द्वितीय व पूजा रानी तृतीय स्थान पर रही।
800 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा उर्वशी भारद्वाज द्वितीय व बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा नीता तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम वर्ष की मनीषा, उर्वशी भारद्वाज व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा रानी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
शॉटपुट में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रेनू ने पहला, उर्वशी भारद्वाज ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल ने तीसरा दूसरे स्थान हासिल किया। संयोजक बलबीर सिंह दहिया ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। समापन समारोह में राजकीय कन्या कॉलेज नचौली की प्राचार्या डॉ. सुनिधि मुख्य अतिथि होंगी। पहले दिन कॉलेज की प्राध्यापिका अमिता, रितिका गुप्ता, अर्चना वर्मा, सतविंदर कौर, डॉ. पारूल राणा व शालिनी खुराना सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे।