फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अर्बन रॉक्स ने सिली स्लोगर्स को 69 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अर्बन रॉक्स ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर द सिली स्लोगर्स को 69 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। 20 ओवर के मुकाबले में अर्बन रॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द सिली स्लोगर्स की पूरी टीम 122 रन पर ही सिमट गई। अर्बन रॉक्स की पारी में अजय पांडे ने महज 29 गेंदों पर 61 रन की आक्रामक पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द सिली स्लोगर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। पूरी टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 69 रन से हार का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें