फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को सोल टेकर्स और अर्बन रॉकर्ज के बीच खेले गए मुकाबले में अर्बन रॉकर्ज ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। 20 ओवर के इस मुकाबले में सोल टेकर्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से साहिल खान ने 47, यश ने 18 जबकि चौधरी और निशांत ने 13-13 रनों का योगदान दिया। अर्बन रॉकर्ज की तरफ से देवा ने चार, दीपक ने तीन जबकि सक्षम, प्रिंस और मोहित ने एक-एक विकेट अपने नाम लिया।
121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई अर्बन रॉकर्ज ने यह मुकाबला 15.5 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से राहुल ने 55, रमन ने 16 जबकि प्रतीक ने 19 रनों का योगदान दिया। सोल टेकर्स की तरफ से मयंक और अभिषेक ने तीन-तीन जबकि पवन ने एक विकेट अपने नाम किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ मैच का अवार्ड मिला।