फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अर्बन रॉकर्ज ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
-क्रिकेट स्मैशर को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को अर्बन रॉकर्ज ने क्रिकेट स्मैशर को पांच विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट स्मैशर की टीम ने 18.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई अर्बन रॉकर्ज ने 14 ओवर में 153 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन




क्रिकेट स्मैशर के लिए तुषार ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए। इशांक ने 30 और मुकेश ने 28 रन का योगदान दिया। अर्बन रॉकर्ज के लिए रोहित ने तीन विकेट चटकाए। विकास, वरुण और अजय ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद अर्बन रॉकर्ज के लिए बल्लेबाजी को आए मोहित ने 24 गेंदों पर 47 रन बनाए। रमन ने 21 गेंदों पर 37 और कार्तिक ने 30 रन बनाए। स्मैशर के लिए अमित ने दो विकेट चटकाए जबकि गविष्ट, अंकुश और रविंद्र को एक-एक विकेट मिला। रोहित को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें