फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल नर्सरी के लिए 7 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेल नर्सरियां संचालित करने के लिए इच्छुक संस्थान सात मार्च तक खेल विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि जिले में विभिन्न खेलों की नर्सरी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि कनोइंग, रोइंग, साइक्लिंग, लॉन-टेनिस, तैराकी तथा वुशू खेलों के लिए खेल नर्सरी चलाई जाएगी। इन खेलों में रुचि रखने वाले शिक्षण संस्थान और खेल संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in, http://www.haryanasports.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात मार्च 2026 निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें