फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी गांव की सरदार कॉलोनी में रात में अज्ञात लोग पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव की सरदार कॉलोनी में तोड़फोड़ के बाद शनिवार देर रात अज्ञात लोग पहुंचे। टॉर्च की रोशनी में उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और कुछ देर बाद वहां से वापस लौट गए। हालांकि इस दौरान कई लोगों के सामान चोरी हुए। लोगों का आरोप है कि यह चोरी रात में आए अज्ञात लोगों ने ही की। इससे लोगों की रात दहशत में बीती।
विज्ञापन

सरदार मुहल्ले में दो दिन मलबा उठाने का काम किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा यहां लोगों को तोड़फोड़ दस्ता उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके साथ ही ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की व्यवस्था की गई है। मलवा बेचने के लिए ठेकेदार और कबाड़ी भी उपलब्ध करवाए गए है। जिससे लोगों को घर का सामान व मलबा बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। लोगों आसानी से अपने घरों को खाली करके चले जाएं। हालांकि लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उनसे जबरदस्ती घर खाली कराए गए। घरों को खाली कर कुछ लोग कॉलोनी से दूसरी जगह चले गए। वहीं कई लोग भी अपनी जमीन को छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं हैं।
शनिवार की रात लोग तंबू लगाकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और लोगों को धमकाने लगे। उनके पूछताछ करने लगे। इससे आसपास सो रहे लोग इकट्ठे हो गए। लोगों की एक जुटता देखकर अज्ञात वहां से भाग गए। गांव में फोन सुविधा बंद होने के कारण लोग पुलिस को फोन भी नहीं कर सकते थे। लेकिन, पहले से डरे लोग अब और सहम गए है। लोगों ने कहा कि पुलिस को शिकायत करने से कोई सुनवाई नहीं होती है, साथ ही उन्होंने ने आशंका जताई कि यह काम पुलिस का भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें