संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बुधवार को शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को ग्राफिक डिजाइन, ब्रांडिंग और विज्ञापन में जनरेटिव एआई विषय पर जानकारी दी गई। छात्रों ने एआई टूल्स की मदद से विजुअल (दृश्य) तैयार करना और और विज्ञापन संबंधी चुनौतियों को हल करना सीखा। मुख्य वक्ता डॉ. अभिजीत कुमार मोहंती ने विद्यार्थियों को एआई की विकसित होती दुनिया से परिचित कराया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एआई का उपयोग निर्भरता के बजाय रचनात्मकता के लिए किया जाना चाहिए। आज के समय में एआई मानव कौशल को बदलने के लिए नहीं, बल्कि उसे बढ़ाने और निखारने के लिए आया है।