फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेधावी बनेंगे विद्यार्थियों के मार्गदर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
समर स्कूल प्रेरणा कार्यक्रम के तहत की कई पहल
विज्ञापन

आईआईटी, एनआईटी और आईआईएसईआर के मेधावी छात्रों से सीखेंगे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले के विद्यार्थियों को अब आईआईटी, एनआईटी और आईआईएसईआर, दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के मेधावी छात्रों से मार्गदर्शन मिलेगा। यह मार्गदर्शन समर स्कूल प्रेरणा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा। इसकी जानकारी जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक के बाद दी। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को केवल वैज्ञानिक या डॉक्टर बनाना नहीं, बल्कि व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से उनमें विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें जिज्ञासु बनाना है। समर स्कूल के दौरान विशेष व्याख्यान, मोबाइल साइंस लैब और शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आईआईटी, एनआईटी और आईआईएसईआर, पंजाब विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को मेंटॉर के रूप में शामिल किया जाएगा। बता दें कि विशेष कार्यक्रम सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया द्वारा हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से तीन जून से 23 जून तक आयोजित किया जाएगा। फरीदाबाद में इसका आयोजन दो केंद्रों पर होगा। इनमें बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सेक्टर-37 का डीएवी पब्लिक स्कूल शामिल रहेगा। पिछली कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रत्येक कक्षा से कम से कम 60 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव धर्मवीर और प्रोफेसर एस सत्यमूर्ति फरीदाबाद के एसडीएम डॉ. हनी बंसल, बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज और जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल सिंगला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें