फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्या मंदिर स्कूल में विश्वविद्यालय मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में सोमवार को विश्वविद्यालय मेला 2023 - एजुपोरम का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 25 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विकल्पों और पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निदेशक इंदिरा लोहिया एवं प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न स्कूलों के दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के करीब 2000 विद्यार्थियों समेत उनके अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिलकर पाठ्यक्रम के विषय में जानकारी एकत्र की। उच्च शिक्षा योजना के तहत बच्चों ने अपने भविष्य से संबंधित कई सवाल पूछे। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रवेश, पाठ्यक्रम सामग्री, अध्ययन विकल्प, प्लेसमेंट, छात्रवृत्ति आदि के अलावा नए पाठ्यक्रम फॉरेंसिक साइंस, रोबोटिक्स, बॉयोलॉजिकल सिस्टम व इंजीनियरिंग के विषय में जानकारी एकत्रित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें