फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में गैस किल्लत से बंद होने की कगार पर इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। इस्राइल और ईरान युद्ध के लंबे खिंचने का असर अब जिले के सूक्ष्म और लघु उद्योगों पर दिखने लगा है। जिले के प्रमुख औद्योगिक क्लस्टर मुजेसर, सुरूरपुर और वजीरपुर के छोटे उद्यमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गैस की भारी किल्लत के चलते इन क्षेत्रों में उत्पादन ठप होने का डर सता रहा है। उद्यमियों का कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो उन्हें अपनी इकाइयां बंद करनी पड़ सकती हैं। हालांकि कई उद्यमियों के पास अभी भी पुराना स्टॉक है, पर उन्हें भी यह सोचना पड़ रहा है कि उसके खत्म होने के बाद कैसे काम किया जाएगा।



पुराना स्टॉक खत्म, नई आपूर्ति ठप



मुजेसर और वजीरपुर क्षेत्र के उद्यमियों ने बताया कि अब तक वे अपने पुराने स्टॉक के दम पर काम चला रहे थे, लेकिन अब वह भंडार भी पूरी तरह समाप्त होने की कगार पर है। नए सिलिंडर की बुकिंग के बावजूद लंबी वेटिंग मिल रही है और बाजार में उपलब्धता न के बराबर है। उद्यमियों का कहना है कि ब्लैक में भी आसानी से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। अगर कहीं-कहीं मिलते भी हैं, तो वह भी तीन गुणे और चार गुणे दामों में बिक रहे हैं।
विज्ञापन




हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट



सुरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों का कहना है कि गैस की कमी के कारण वे ऑर्डर समय पर पूरे नहीं कर पा रहे हैं। कई इकाइयों में भट्टी और अन्य मशीनें गैस पर ही निर्भर हैं। अगर काम बंद होता है, तो इसका सीधा असर यहां काम करने वाले हजारों दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा। छोटे उद्यमियों के पास बड़े कॉरपोरेट की तरह बैकअप संसाधन नहीं हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।




हमारे पास मात्र दो-तीन दिन का स्टॉक बचा है। नई आपूर्ति कब होगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। काम बंद करना ही आखिरी रास्ता दिख रहा है।- नरेश सिंह, उद्यमी वजीरपुर



फिलहाल तो अभी सिलिंडर रखे हुए हैं अगले 15 से 20 दिन काम चल सकता है, पर युद्ध कि स्थिति को देखते हुए कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह कब तक बंद होगा और स्थिति सामान्य हो पाएगी।-उदयवीर, उद्यमी मुजेसर
विज्ञापन




फिलहाल तो कार्य कर रहे हैं, पर अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो कंपनियों के साथ ही मेरे साथ ही कई मजदूरों पर असर पड़ेगा। -गणेश, कर्मचारी



जब तक सिलिंडर हैं, तब तक कार्य कर रहे हैं। अब अगर आगे सिलिंडर नहीं मिले तो कंपनी ही कुछ दिनों के लिए बंद करनी पड़ेगी। ऐसे में जाहिर सी बात है कि कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।- रामविलास, कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें