फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों के खाते में अब तक नहीं पहुंचे यूनिफाॅर्म के पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा सत्र बीता, 10 से 15 हजार छात्रों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन अभी तक विद्यार्थियों के खाते में यूनिफाॅर्म के पैसे नहीं आए हैं। वे स्कूलों में घर के ही सामान्य कपड़े पहनकर आ रहे हैं। फरीदाबाद जिले में 378 राजकीय विद्यालय चल रहे हैं। इनमें करीब 1.25 लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। अधिकतर छात्रों के खाते में पैसे आ गए हैं, लेकिन नए सत्र में दाखिला लेने वाले 10 से 15 हजार छात्रों के पैसे नहीं आए हैं।
छात्रों को पैसे नहीं मिलने से अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आने वाले समय में सर्दी बढ़ जाएगी, जिससे छात्रों को परेशानी होगी। कुछ अभिभावकों ने बताया कि वे अपने निजी खर्चे से बच्चों को यूनिफॉर्म दिला रहे हैं। वहीं कुछ अभिभावक अभी भी पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए हर साल एक हजार रुपये दिए जाते हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा छात्रों के खाते में यूनिफाॅर्म के पैसे भेजे जाते हैं, लेकिन आधा शैक्षणिक सत्र बीत जाने के बाद भी खाते में पैसे न आना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। इसका खामियाजा राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले के शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि छात्रों के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। नए दाखिला लेने वाले छात्रों का खाता नहीं खुला है। इसकी वजह से उनको पैसे नहीं भेजे गए हैं। जल्द ही सभी छात्रों के खाते में यूनिफॉर्म के लिए राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें