फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पाली से खेड़ी गुजरान बिजलीघर तक भूमिगत लाइन बिछाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से मिली स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन की ओर से भूमिगत बिजली लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए पाली, खेड़ी गुजरान सहित जिले के विभिन्न बिजलीघरों के सर्वे का काम जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में करीब 12 किलोमीटर तक भूमिगत बिजली लाइन बिछाई जाएगी।
खेड़ी गुजरान में 66 केवी बिजलीघर लगभग तैयार हो चुका है। इस बिजलीघर को चालू करने के लिए पाली स्थित 220 केवी के बिजलीघर से जोड़ने के लिए बिजली लाइन नहीं खींची जा सकी थी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन ने पाली से खेड़ी गुजरान बिजलीघर तक भूमिगत बिजली लाइन बिछाने की स्वीकृति दे दी है। वहीं, अन्य जगहों पर जल्द ही सर्वे का काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पाली बिजलीघर से खेड़ी गुजरान बिजलीघर के बीच लाइन की लंबाई करीब 12 किलोमीटर होगी। बीते वर्ष से पाली बिजलीघर से आने वाली हाईटेंशन लाइन को बिछाने का काम अटक हुआ है। बताया जा रहा है कि अब निगम ने पाली बिजलीघर से खेड़ी गुजरान बिजलीघर तक बिजली लाइन खींचने के लिए टावर खड़े नहीं करेगा। टावर लाइन के स्थान पर भूमिगत लाइन बिछाई जाएगी। खेड़ी गुजरान बिजलीघर के चालू होने से पाली बिजलीघर ओवरलोड मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

खेड़ी गुजरान बिजलीघर को चालू करने के लिए अब भूमिगत लाइन बिछाने की मंजूरी मिल गई है। इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें