फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विकसित भारत यात्रा के तहत केरल के प्रतिनिधिमंडल ने देखा फरीदाबाद का विकास मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले से लेकर स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर और एसटीपी प्लांट तक किया निरीक्षण, स्वच्छता व तकनीकी प्रबंधन की सराहना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विकसित भारत यात्रा के अंतर्गत दो दिवसीय प्रवास पर आए केरल के जनप्रतिनिधियों ने दूसरे दिन फरीदाबाद के प्रमुख विकास स्थलों का दौरा कर शहर में चल रही परियोजनाओं और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने शहरी प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के तहत लागू तकनीकों को नजदीक से समझा और अनुभव साझा किए।

दौरे की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला से हुई। यहां प्रतिनिधिमंडल ने देश-विदेश से आए कारीगरों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, लोक कलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। सदस्यों ने मेले को आत्मनिर्भरता और स्थानीय कला को वैश्विक मंच देने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आश्रम परिसर की व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण की जानकारी लेने के साथ ही सदस्यों ने गोपाल गौशाला का भी दौरा किया और गौ सेवा में भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सामाजिक सहभागिता पर भी चर्चा हुई।

शहर के तकनीकी और प्रशासनिक प्रबंधन को समझने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और विभिन्न शहरी सेवाओं के डिजिटल एकीकरण के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। प्रतिनिधिमंडल ने इसे आधुनिक शहरी शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन


दौरे के क्रम में नगर निगम के मिर्जापुर स्थित एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सीवरेज ट्रीटमेंट की प्रक्रिया, जल पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरों में इस तरह की तकनीकें सतत विकास के लिए अनिवार्य हैं।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी प्रतिनिधिमंडल के साथ रहीं। उनके अलावा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें