फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेफ सिटी कैंपेन के तहत जनवरी महीने में 42 महिलाओं को पुलिस ने पहुंचाया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में सड़क किनारे अकेली मौजूद महिलाओं की पुलिस ने मदद की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिला सुरक्षा को देखते हुए चलाए जा रहे सेफ सिटी कैंपेन के तहत जनवरी महीने में 42 महिलाओं को पुलिस ने उनके घर तक पहुंचाया। ये सभी महिलाएं रात के समय अकेले सड़क किनारे मौजूद मिलीं। जिन्हें घर तक जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा था। गश्त करते हुए पुलिस टीमें इन तक पहुंचीं और अपनी गाड़ी में बैठाकर इन सभी को सुरक्षित घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


महिला ईआरवी व दुर्गा शक्ति की टीमें मिलकर जिले में महिला सुरक्षा की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। फरीदाबाद के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीम उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रात के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में असमर्थ ऐसी महिलाओं की सहायता करती हैं। महिलाओं को तुरंत ईआरवी व दुर्गा शक्ति के वाहनों में बैठाकर उनके घर या अन्य स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रात के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिल पा रहा हो और वो अकेली असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो वे फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें