फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बास्केटबॉल में अंडर-14 टीम ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। भिवानी में संपन्न हुए राज्यस्तरीय बास्केटबॉल खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। रविवार शाम को जारी किए गए नतीजों में टीम ने फाइनल में रोहतक को रोमांचक मुकाबले में दो अंकों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

टीम ने लगातार चार मुकाबले जीते। इनमें टीम ने लीग मुकाबला और इसके अलावा क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल आसानी से जीते। सेमी फाइनल में फरीदाबाद ने कुरुक्षेत्र की मजबूत टीम को भी बहुत आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजों के बाद जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि टीम शुरुआत से ही शानदार नजर आ रही थी। हमें विश्वास था कि खिलाड़ी पदक लेकर ही लौटेंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल में मुकाबला किसी तरफ भी जा सकता था लेकिन जिले के खिलाड़ियों ने अंतिम क्षणों में सूझबूझ के साथ खेलते हुए जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें