फरीदाबाद। विभिन्न जिलों में खेले जा रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय खेलों में अब बारी अंडर-11 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के खेलों की है, जो कि तीन नवंबर से शुरू हो सकते हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक मोहर लगना अभी तक बाकी है। जिला खेल शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी अंडर-11 के सांस्कृतिक व अन्य खेलों की शुरुआत तीन नवंबर से होने की उम्मीद है। इनमें विभिन्न खेलों में जिले की कई सारे खिलाड़ी दम दिखाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि खेलों की तारीखों को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लगभग सभी दस्तावेज जमा हो चुके हैं। अब सिर्फ मुकाबले की तारीखों का ऐलान होना बाकी है। संवाद