फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडर-19 टीम सेमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पंचकुला में चल रहे राज्य स्तरीय सीबीएसई क्रिकेट खेलों में फरीदाबाद की अंडर-19 टीम ने प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की है। टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में फरीदाबाद की टीम ने पानीपत की टीम को 53 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फरीदाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों के मुकाबले में महज एक विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम के लिए शौर्य शर्मा ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। पानीपत की टीम का कोई भी गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर सका। फरीदाबाद की टीम ने एक विकेट रन आउट के रूप में खोया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पानीपत की टीम 62 रन ही बना सकी। फरीदाबाद के लिए निहाल कुकरेजा ने शानदार गेंदबाजी करते 9 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें