फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर लेने गए चाचा-भतीजा: कहासुनी के बाद 10 दबंगों ने घेरकर किए कई वार, एक की मौत; दूसरे ने भागकर बचाई जान

Mon, 05 Oct 2026 04:51 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ

सार

बल्लभगढ़ में रविवार रात चाउमीन और बर्गर लेने गए चाचा-भतीजे पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में 45 वर्षीय लक्ष्मण की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। महेश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
चाचा-भतीजे का युवकों से हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-62 चौक पर रविवार रात चाउमीन और बर्गर लेने पहुंचे चाचा-भतीजे पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में साहुपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। महेश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वारदात के दौरान लक्ष्मण का दूसरा भतीजा भी वहां मौजूद था। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


रविवार रात करीब 10 बजे लक्ष्मण अपने भतीजे महेश के साथ सेक्टर-62 चौक पर चाउमीन और बर्गर लेने गए थे। इसी दौरान वहां फास्ट-फूड की रेहड़ी लगाने वाले प्रशांत और रिंकू नामक युवकों से उनका विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान 8 से 10 युवकों ने लक्ष्मण और उनके साथ मौजूद लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया।
 

हमलावरों ने लक्ष्मण को घेरकर चाकू से कई वार किए। बीच विचार करने गया भतीजे महेश के ऊपर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हादसे में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया इस दौरान एक महेश का भाई अमित भी मौजूद था जिसने अपनी जान भाग कर बचाई। घटना के बाद एक राहगीर की मदद से घायल लक्ष्मण को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सामने आई फुटेज में झगड़े और हमले की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें