नूंह। नूंह क्षेत्र में खेडला स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घासेड़ा निवासी रहीस अपने भांजे सहबाज के साथ अटेरना जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी मोड़ते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चालक फरार हो गया। नल्हड़ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। थाना प्रभारी श्यामबीर का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद