नूंह। नूंह पुलिस ने 130 किलो गोमांस सहित एक आरोपी को पकडने में सफलता हासिल की है। बस अड्डा क्षेत्र में तैनात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि फिरोजपुर नमक निवासी सलीम उर्फ सम्मन और साकिर अवैध रूप से गोकशी कर मोटरसाइकिलों पर गोमांस बेचने के लिए शहर की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पलवल टी-प्वाइंट के आगे नाका बंदी की। इसी दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वाहन व खुर्जियां छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सलीम को मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि साकिर फरार हो गया। तलाशी में दोनों मोटरसाइकिलों से करीब 130 किलो गौमांस, खाल व अन्य अवशेष बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौसंरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद