फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने विश्वास का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करने वाले शातिर फूफा और भतीजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक बेगुनाह ड्राइवर का फोन बैलेंस चेक करने के बहाने लिया और उसके पेटीएम खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने इस मामले में हिमांशु और उसके फूफा विजय को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार रोशन नगर निवासी पीड़ित पोर्टर एप के जरिए गाड़ी चलाता है। 26 फरवरी को जब वह डीएलएफ सेक्टर-31 स्थित एक वेयरहाउस पर सामान लेने गया, तो वहां कार्यरत आरोपी हिमांशु ने उसका फोन बैलेंस चेक करने के बहाने ले लिया। संवाद