फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में कंपनी के अंदर युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस रोड पर जाम लगा दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित मशहूर हेलमेट बनाने वाली स्टड्स कंपनी में काम करने वाले लाइन सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह गुस्साए कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस रोड पर जाम लगा दिया।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझा बुझाकर वापस काम पर भेजा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांव मलेरना निवासी 42 वर्षीय मुकेश पाल सेक्टर-58 स्थित स्टड्स कंपनी में लाइन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले करीब 18 वर्षों से कंपनी में काम कर रहे थे। सोमवार देर रात वह अपनी नाइट ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह वहीं गिर पड़े। यह देख कंपनी में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और बिना देर किए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश पाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल फरीदाबाद की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक मुकेश पाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। वह काफी समय से फरीदाबाद में रहकर नौकरी कर रहा था। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन



घटना के बाद मंगलवार सुबह कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों का कहना था कि मामले की सही तरीके से जांच की जाए और मृतक के परिवार को उचित मदद दी जाए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को समझाया। साथ ही परिवार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें