फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना अनुमति की खुदाई, धंसी सड़कें, दो ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने बिना अनुमति के सड़कों के नीचे पाइप लाइन और बिजली की केबल बिछाने के लिए की गई अवैध खुदाई पर सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने सड़कों का निरीक्षण शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में ठेकेदारों की लापरवाही सामने आने पर एफएमडीए ने दो ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

जांच के दौरान सेक्टर-89 के टीडीआई बिल्डर क्षेत्र और सेक्टर-80 स्थित डिस्कवरी पार्क सोसाइटी के बाहर सड़क धंसने के मामलों में अनियमितताएं सामने आईं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बिल्डरों के ठेकेदारों ने एफएमडीए से अनुमति लिए बिना सड़क के नीचे पाइप लाइन और बिजली की केबल डालने के लिए खुदाई की थी। ठेकेदारों ने खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत भी निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं की। लगातार बारिश से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई और सड़क धंस गई।
विज्ञापन




भूमिगत सेवाएं बिछाने के लिए अनुमति जरूरी
एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया ने बताया कि किसी भी सड़क के नीचे पाइप लाइन, बिजली की केबल या अन्य भूमिगत सेवाएं बिछाने से पहले प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। साथ ही खुदाई के बाद सड़क को तय मानकों के अनुरूप बहाल करना भी संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी होती है। नियमों की अनदेखी से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ आम लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। मामले को गंभीर मानते हुए एफएमडीए ने दोनों स्थानों पर संबंधित बिल्डरों के ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना अनुमति सड़क काटने या भूमिगत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्राधिकरण शहर की अन्य प्रमुख सड़कों का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश के बाद बना था 15 फीट गहरा गड्ढा

गौरतलब है कि ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 स्थित एडोर समृद्धि सोसाइटी के सामने सड़क धंसने से करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क पर तीन बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे इस मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई है। मार्ग बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।











विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें