फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड मशीन फिर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की उम्मीद को एक बार फिर झटका लगा है। करीब नौ महीने तक बंद रहने के बाद 13 अक्तूबर को शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा कुछ ही समय बाद दोबारा ठप हो गई है। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि मशीन में आई खराबी को लेकर इंजीनियर को शिकायत दी गई है। मशीन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें