फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज छह महीने से बंद है अल्ट्रासाउंड सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छह महीने से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने के कारण मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सेवा शुरू न करने के कारण प्रतिदिन 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया हुआ है, इसके बावजूद अब तक सुविधा बहाल नहीं हो सकी है।
गांव छांयसा स्थित मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रोजाना करीब 300 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिनमें गर्भवती महिलाएं भी होती हैं। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की ओर से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा जाता है, लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को जांच कराने के लिए मजबूरन निजी सेंटरों या फिर करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित बीके अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। गांव अरुआ निवासी सोनिया का कहना है कि वह 3 महीने की गर्भवती है और उनका उपचार मेडिकल कॉलेज से चल रहा है । डॉक्टर से परामर्श के बाद उनको अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा गया है। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के चलते, उन्होंने निजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड करवाया है। इससे उनके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा और समय भी लग गया। वही गांव कोराली निवासी पूजा ने बताया कि उनके पेट में दर्द होने की वजह से डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

5 हजार का प्रतिदिन लगाया जा रहा है जुर्माना
अस्पताल के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल का कहना है कि पीपीपी एजेंसी के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुसार प्रतिदिन 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही एजेंसी को कई बार नोटिस जारी कर जल्द से जल्द सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद छह महीने बीत जाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड सेंटर शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें