फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूके राइजिंग स्टार क्लब ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को यूके राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने भांकरी क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। यह कॉर्पोरेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भांकरी क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट पर 221 रन बनाए। हितेश ठाकुर ने 76 रन, राज फागना ने 39 और रविंद्र फागना ने 34 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार के मनमोहन रावत ने चार विकेट लिए। जवाब में, राइजिंग स्टार ने 18.5 ओवर में 225 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमित पाल ने 48 गेंदों पर 130 रनों की तूफानी पारी खेली। मनन दत्ता ने 33 रन बनाए। भांकरी क्लब के लिए राज फागना ने दो विकेट झटके। अमित पाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें