फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान में सोमवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में यूके राइजिंग स्टार क्लब ने 14 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्लब ने 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। क्लब के लिए अमित शर्मा ने 70 और अमित गौर ने 25 रन रनों का योगदान दिया। द ब्लू कैप्स के प्रवीण ने तीन और शुभम जोशी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्स की टीम ने 164 रन बनाए लेकिन 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। कैप्स के हर्षित वर्मा ने 40 और हरप्रीत चोपड़ा ने 33 रन बनाए। यूके क्लब के अमित ने दो विकेट लिए। क्लब के अमित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद