फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूजी दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन काउंसलिंग जारी, पीजी में भी बढ़ रही छात्रों की रुचि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के 12 राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। विभाग की ओर से जारी तीसरी मेरिट सूची के बाद भी कुछ सीटें खाली रह गई हैं, जिन्हें भरने के लिए कॉलेज स्तर पर ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। अब तक पांच हजार से छात्रों ने दाखिले ले लिए हैं। छात्र अब सीधे संबंधित कॉलेज में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दाखिला ले सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कई छात्रों ने एक से अधिक संस्थानों में आवेदन किए थे लेकिन अंतिम समय में निर्णय नहीं लेने के कारण कई सीटें अब भी रिक्त हैं। ऐसे छात्रों के लिए ओपन काउंसलिंग एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन



पीजी दाखिले की प्रक्रिया में तेजी
वहीं, शहर के कॉलेजों में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 100 से अधिक छात्र विभिन्न पीजी कोर्स में आवेदन कर चुके हैं। खास बात यह है कि इस बार छात्रों में अपने यूजी विषयों के अनुरूप ही पीजी करने की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों के बाद छात्र हिंदी, अंग्रेजी, गणित, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य और विज्ञान जैसे विषयों में परास्नातक करने के लिए आगे आ रहे हैं।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते वेबसाइट और सूचना पट्ट पर नजर रखें ताकि ओपन काउंसलिंग और पीजी मेरिट सूची से संबंधित कोई भी जानकारी छूट न जाए। प्रशासन को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सभी सीटें भर जाएंगी और कक्षाएं नियत समय पर शुरू की जा सकेंगी।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में छात्रों की बढ़ती रुचि यह दिखाती है कि युवा अब अपने करियर को लेकर गंभीर हैं। हमने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो।- डॉ. सुनिधि, उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें