फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हादसे रोकने के लिए बनेंगे यू-टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जिले के ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां यू-टर्न बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से सिफारिश की है। ट्रैफिक पुलिस ने सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) के ऐसे दो खतरनाक कट पर सड़क के डिजाइन में कुछ बदलाव के लिए पत्राचार किया था। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को लिखे गए पत्र में सबसे पहले बल्लभगढ़ अनाजमंडी कट व गुड ईयर कट पर सड़क के डिजाइन में परिवर्तन कर यू-टर्न बनाने का प्लान प्रस्तावित किया गया। इस प्लान को एनएचएआई की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। गुरुग्राम नहर पर पुल निर्माण का काम पूरा होते ही यह काम शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

अनाज मंडी कट
इस कट पर बल्लभगढ़ रेलवे ब्रिज व बस अड्डा फ्लाईओवर दोनों तरफ के वाहन तेज गति से आते हैं। इधर अज्जी कॉलोनी, कलंदर कॉलोनी व रेलवे स्टेशन के साथ बसी कॉलोनी के लोग अनाज मंडी, सब्जी मंडी, सुभाष नगर व बाजार की तरफ जाने के लिए अनाज मंडी कट का इस्तेमाल करते हैं। बड़ी मंडी व लेबर चौक होने के कारण यहां लोगों की भीड़ रहती है। इस कारण यहां ज्यादा हादसे होते हैं। व्यक्ति की मौत तक हो जाती है।
गुडईयर चौक कट
इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा सेक्टर 6 में बनी फैक्ट्रियों की तरफ जाने वाले सेक्टर-7, 8 व सीही गांव के लोग करते हैं। इसके ठीक साथ में मेट्रो स्टेशन है। इसके दोनों तरफ औद्योगिक क्षेत्र फैला हुआ है। भीड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यहां भी सड़क हादसे ज्यादा होते हैं। ऐसे में सड़क के डिजाइन में कुछ बदलाव कर हादसों के कारण होने वाली मौत व दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

महानिदेशक ने भी लिया था सड़क हादसों पर संज्ञान
शहर में होने वाले सड़क हादसों पर संज्ञान लेते हुए 19 फरवरी को पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पुलिस उपायुक्त संग बैठक की थी। ऑनलाइन बैठक में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को शामिल किया गया था। इस दौरान शहर के दुर्घटना ग्रस्त इलाकों की पहचान करना व हादसों में कमी लाने के लिए सुझावों पर चर्चा की गई। जिले से पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने शहर की स्थिति बताई। पुलिस महानिदेशक ने दुर्घटना में होने वाली मौतों की दर में कमी लाने के प्रयासों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे।
वर्ष 2020 में 2127 सड़क हादसे हुए हैं। डार्क पॉइंट में ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन, एनएचपीसी चौक, एलसन चौक, जेसीबी चौक, बल्लभगढ़ अनाज मंडी चौक, पाली चौक, एमवीएन स्कूल तिराहा, आईएमटी व केजीपी के कुछ पॉइंट चिह्नित हैं। यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मी व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे और भी बढ़ाए जाएंगे।
- ओपी सिंह, पुलिस आयुक्त
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ओर से दोनों सड़क के कट के डिजाइन में बदलाव के लिए पत्राचार किया गया है। इसमें दोनों ही कट पर यूटर्न बनाने व सड़क को चौड़ा करने की बात है। यह तय है कि गुरुग्राम नहर पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन कटों पर काम शुरू हो जाएगा। यहां रेड लाइट का भी प्रावधान दिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजीव कुंडू, जिला ट्रैफिक प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें