फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नोएडा के फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में आशीष कुमार और आकिब खान शामिल हैं। आशीष बिहार सिवान का मूल निवासी है और दिल्ली उत्तम नगर के नवादा में रहता है। वहीं आकिब खान बिहार आरा का मूल निवासी है और दिल्ली जैतपुर गड्डा कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आकिब की मुलाकात आशीष व कॉल सेंटर मालिक मुज्जर हुसैन से वर्ष 2023 में नीमका जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद मुज्जर हुसैन के साथ फिर से ठगी का काम करने लगे। आशीष कॉलिंग के लिए डेटा उपलब्ध करवाता था और आकिब ठगी के पैसे से ऑर्डर किये गये सामान को बेचने का काम करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। इससे पहले मामले में फर्जी कॉल सेंटर के संचालक मुज्जर हुसैन सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को यह शिकायत तिलपत निवासी व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि 18 अगस्त को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने एसबीआई कर्मचारी बनकर बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले वार्षिक शुल्क को हटाया जा सकता है। इसके लिए आरोपी ने एप डाउनलोड कराई और फिर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने को कहा। आरोप है कि डिटेल भरते ही कार्ड से 34976 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें