फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी लगाने वाले दो युवकों ने की डेढ़ लाख ठगी

Tue, 20 Mar 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
.ग्राम नरसिंहपुर में परिजनों से पूछताछ करते हल्का इंचार्ज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गली में फेरी लगाने वाले दो युवकों ने बीमा एजेंट के घर से मंगलवार 1.50 लाख रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गये। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं से मामले की जानकारी करने के बाद दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कोई भी युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी एलआईसी अभिकर्ता राजीव गंगवार की पत्नी सरिता व उसकी जेठानी मंगलवार को बरामदे में बैठी थी। तभी दो युवक पुराने वर्तन और जेवरात साफ कराने की आवाज लगाते वहां आए। दोनों युवकों ने सरिता और उसकी जेठानी से कहा कि वह एक पाउडर बेचते है, जिस पाउडर से पुराने वर्तन और जेवर साफ हो जाते है।

दोनों युवकों की बात पर दोनों महिलाएं घर के अंदर से करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर साफ करवाने ले आई और युवकों को देकर वहीं बैठ गई। दोनों युवकों ने एक टिफिन में थोड़ी से हल्दी और पानी मंगवाया, टिफिन आने पर युवकों ने जेवरों को उसमें रख दिया। तभी सरिता के जेठ विनोद गंगवार जो कोटेदार है वह घर पर आए और उन्होंने युवकों को देखा वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों युवकों ने 1.50 लाख रुपये के जेवर पार कर लिए। इसकी जानकारी महिलाओं को युवकों के जाने के बाद जब उन्होंने टिफिन खोला तो उसमें जेवर नहीं थे। यह देखकर महिलाएं शोर मचाने लगी। आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। दरोगा उदयचंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं से मामले की जानकारी करने के बाद युवकों की तलाश की। लेकिन कोई भी युवक  पुलिस के हाथ नहीं लगा। सरिता के पति राजीव गंगवार ने बताया कि उनकी दो चेनें, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमका आदि जेवरात चले गये, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें