फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसटीपी के टैंक में गिरने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
फरीदाबाद जीवन नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक की सफाई के लिए नीचे उतरे दो ठेका कर्मचारि - फोटो : 1
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के जीवन नगर पार्ट-1 में हुई घटना, ठेकेदार पर केस दर्ज
विज्ञापन

एसटीपी के टैंक की सफाई के लिए चेन लगाने के दौरान हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के जीवन नगर पार्ट-1 स्थित नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टैंक में गिरने से मंगलवार सुबह आकाश (26 वर्ष) और अनमोल (25 वर्ष) की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में ममेरे भाई थे और मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ठेकेदार गिरधारी लाल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास ही रहते थे। टैंक की सफाई के लिए मंगलवार को चेन लगाने का काम चल रहा था। आकाश सुरक्षा बेल्ट के सहारे टैंक में उतर रहा था। तभी जहरीली गैस की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और बेल्ट टूटने से वह टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए अनमोल नीचे उतरा लेकिन वह भी गैस चपेट में आ गया। दोनों बाहर नहीं निकल सके। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने तीसरे कर्मचारी विपिन को टैंक में भेजने का प्रयास किया, लेकिन जहरीली गैस का असर महसूस होते ही समय रहते उसे ऊपर खींच लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में जहरीली गैस, सुरक्षा मानकों की कमी और सेफ्टी बेल्ट टूटने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बंद टैंक में काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण और गैस डिटेक्टर उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें