फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। क्षेत्र के मोहम्मदपुर अहीर थाना अंतर्गत सीआईए तावडू टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचे, कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार 17 फरवरी को तावड़ू सीआइए की टीम अपराध जांच के दौरान केएमपी रोड पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली की गांव धुलावट निवासी वारिस उर्फ मुल्ला पुत्र समीम तथा रोहित पुत्र अहसान केएमपी रोड पर गांव कलियाकी के पास मोटरसाइकिल सहित किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में वारिस उर्फ मुल्ला के कब्जे से एक देसी तमंचा बरामद हुआ,जबकि रोहित के कब्जे से दो कारतूस बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें