फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी शुभम उर्फ दीपू और राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि बाइक जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र, दिल्ली से चोरी की गई थी। 29 अगस्त की शाम एएसआई पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-7/8 गोल चक्कर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बल्लभगढ़ सेक्टर-3 पुल की तरफ से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को बाइक समेत पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम शुभम उर्फ दीपू और पीछे बैठे युवक ने राजन कुमार बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें