फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिम में कसरत के दौरान दो युवतियों के आईफोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद में हुई वारदात, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक जिम में कसरत के दौरान दो युवतियों के आईफोन चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कोमल गुप्ता ने बताया कि वह अपनी सहेली निधि के साथ दो जुलाई को रोजाना की तरह वाई प्वाइंट के पास स्थित जिम में कसरत करने गई थी। दोनों ने व्यायाम के दौरान अपने मोबाइल मेज पर रख दिए। कसरत पूरी करने के बाद लौटने पर दोनों के मोबाइल गायब मिले।

शिकायत के अनुसार जिम संचालक ने पहले अपने स्तर पर मोबाइल तलाशने का आश्वासन दिया, लेकिन दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जिम के सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात युवक दोनों मोबाइल उठाकर ले जाता दिखाई दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी जिम का सदस्य नहीं था और केवल चोरी के उद्देश्य से वहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हुए मोबाइलों में कोमल गुप्ता का आईफोन 16 प्रो मैक्स व उनकी सहेली निधि का आईफोन 13 शामिल है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने पांच जुलाई को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें