फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैक्टर-टैंकर के पहिये के नीचे आने से दो साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी के बाहर खेल रहा था बच्चा, चालक ने पीछे करते वक्त ट्रैक्टर चढ़ाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीकरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी सप्लाई करने आए एक ट्रैक्टर-टैंकर के पहिये के नीचे आने से दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा अपनी झुग्गी के बाहर खेल रहा था, तभी चालक ने बिना ध्यान दिए ट्रैक्टर को पीछे कर दिया, जिससे बच्चा उसकी चपेट में आ गया।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मूलरूप से पृथला गांव का रहने वाला एक व्यक्ति छोटे ट्रैक्टर के पीछे पानी का टैंक रखकर सीकरी की झुग्गियों में आरओ का पानी सप्लाई करने पहुंचा था। जब वह झुग्गी के पास था, तब दो साल का बच्चा बॉबी झुग्गी के बाहर खेल रहा था। पिता राज का आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पहले ही आवाज देकर आगाह कर दिया था कि पीछे बच्चा खेल रहा है, लेकिन चालक ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और लापरवाही से ट्रैक्टर पीछे हटा दिया। वहीं, चालक का दावा है कि वाहन को पीछे करते समय उसे बच्चा दिखाई नहीं दिया था। ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ने से वह गंभीर रूप से कुचल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद परिजन बेसुध और गंभीर हालत में बच्चे को लेकर फरीदाबाद के बादशाह खान (बीके) नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी चालक व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-58 थाना ने मृतक बच्चे के पिता राज की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें