हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव जराली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे की है।
फुरकान खान अपने घर के बाहर गेट के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव के सरपंच के मकान की ओर से एक कार तेज गति से आई और बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम कार के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। संवाद