फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम के तीनों जोन में दो-दो ट्रैक्टर-टैंकर पानी छिड़काव के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
-निगम ने इस साल सड़कों पर पानी छिड़काव के लिए टेंडर नहीं दिया है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने तीनों जोनों में दो-दो ट्रैक्टर-टैंकर पानी छिड़काव करने के लिए दिए गए हैं। वहीं, बड़ी एंटी स्मांग गन में कुछ कमियां आने पर उसे ठीक कराया जा रहा है। निगम ने पिछले साल पानी छिड़काव पर 40 लाख खर्च किया था।
विज्ञापन

नगर निगम के पास पांच छोटी और दो बड़ी एंटी स्मॉग गन है। बड़ी एंटी स्मॉग में गड़बड़ी होने से पानी का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। इसे निगम ने कंपनी को ठीक करने को कहा है। दूसरी ओर एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जोन में दो-दो ट्रैक्टर-टैंकर पानी के छिड़काव के लिए दिए हैं। इनके माध्यम से टूटी सड़कों के अलावा अन्य सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। पिछले साल नगर निगम ने टैंकरों पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किया था। निगम ने इस साल पानी छिड़काव के लिए ठेके पर टैंकर नहीं लिया है। निगम अपने ससांधनों को प्रयोग करने पर जोर दे रहा है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि प्रदूषण को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए एंटी स्माॅग गन के साथ टैंकर से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें