उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस आयुक्त सतेंद्र
फरीदाबाद। ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र के साथ दो हजार रुपये भी दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल के प्रधान सिपाही संदीप और सिपाही पुनीत कुमार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से प्रशंसा पत्र और 2000 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
संदीप ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पिता-पुत्र को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। वहीं सिपाही पुनीत कुमार ने बीपीटीपी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहे बेटे और पत्नी को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद