फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोशल मीडिया पर कपड़ों का विज्ञापन डालकर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर कपड़ों का विज्ञापन दिखाकर 86 हजार रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के दौसा का रहने वाला नरेंद्र कुमार और लवकुश कुमार शामिल हैं। दोनों आरोपी फिलहाल जयपुर के बजाज नगर में रह रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें जयपुर से ही गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और 12वीं पास हैं। इन्होंने इंस्टाग्राम का सोशल मीडिया पेज किसी अन्य व्यक्ति से खरीदा था। इसके बाद उस पर कपड़ों के विज्ञापन डाले और शिकायतकर्ता से कपड़े बेचने के नाम पर 86 हजार खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेंट्रल इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 22 मार्च को इंस्टाग्राम चलाते समय उन्हें कपड़े बेचने वाला एक विज्ञापन पेज दिखा। इस पेज पर उन्होंने कपड़े ऑर्डर किए और भुगतान के रूप में 86000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने सामान की डिलीवरी के संबंध में संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें