फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 18.130 किलो गांजे के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ट्रेन से ले जाने वाले थे पंजाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस ने 21 अप्रैल को प्लेटफाॅर्म नंबर एक-बी से युवक और महिला को 18.130 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा को प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर आरोपी पंजाब ले जाने वाले थे। आरोपियों की पहचान समस्तीपुर निवासी राकेश और कटिहार निवासी रीना देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीआरपी की एएसआई सुदेश कुमारी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे प्लेटफाॅर्म पर गश्त कर रही थीं। सूचना मिली कि बिहार निवासी युवक और महिला नशीला पदार्थ लेकर पंजाब जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बिहार निवासी दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर लिया है। यह नशीला पदार्थ मथुरा की तरफ से ट्रेन के जरिये लाया गया था, जिसे दिल्ली होते हुए पंजाब के बठिंडा ले जाना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें