फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन टास्क देकर दो लोगों से 56 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर भी की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शहर के दो लोगों को अलग-अलग तरीके से जाल में फंसाकर करीब 56 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ दिनों पहले तुषार, अंकित और वासु नाम के युवकों ने खुद को शेयर मार्केट का ब्रोकर बताकर उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने कहा कि वह कई अच्छे शेयरों में पैसा निवेश कराकर मोटा मुनाफा दिला सकते हैं। आरोपियों ने कारोबारी का डीमैट अकाउंट खुलवाया, लेकिन अकाउंट नंबर नहीं दिया।आरोपी शेयर मार्केट में लगाए गये रुपयों का विवरण वट्सअप पर देते थे। रुपये वापस करने की बात पर आरोपी बहाने बनाने लगते थे। धीरे धीरे आरोपियों ने 43.78 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी नीतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मार्च 2023 में एक अंजान नंबर से उनके पास फोन आया। आरोपी ने घर बैठे टास्क पूरा करने पर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम एप ग्रुप से जोड़कर टास्क देता रहा। टास्क पूरा करने पर थोड़े पैसे वापस भी अकाउंट में दिखाता रहता। आरोपी ने उन्हें विश्वास में लेकर 12.27 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें