फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में लगे पांच एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से दो बंद, सही प्रदूषण स्तर का पता लगाना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण बढ़ने से पहले ही फरीदाबाद के मॉनिटर खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सितंबर का महीना खत्म होने को है। मौसम में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की चिंता भी बढ़ गई है। लेकिन इससे पहले ही शहर में प्रदूषण की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फरीदाबाद में लगे पांच एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनों में से दो खराब पड़ी हैं। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आ पा रहा है।

जानकारी के अनुसार एनआईटी और सेक्टर-16 में लगाए गए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग यंत्र काम नहीं कर रहे हैं। इन मशीनों के माध्यम से हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों की स्थिति की निगरानी की जाती है। दो मशीनों के खराब होने से प्रदूषण के आंकड़ों की निगरानी का दायरा भी प्रभावित हो रहा है। शहरवासियों का कहना है कि प्रदूषण का सीजन शुरू होने से पहले मशीनों को ठीक कराया जाना जरूरी है। फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण जिले में प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। सर्दियों में मौसम की स्थिति बदलने पर प्रदूषक तत्व हवा में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। ऐसे में प्रदूषण की सही निगरानी जरूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े नहीं मिलेंगे तो कैसे होगी निगरानी

मॉनिटरिंग मशीनों के खराब होने से सवाल उठ रहा है कि प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में प्रशासन को सही समय पर जानकारी कैसे मिलेगी। शहरवासियों ने खराब मशीनों को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि प्रदूषण की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।
-
उच्च अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी गई है। खराब मशीनों को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।- संदीप सिंह, रीजनल ऑफिसर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें